फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में तैयार होगा नागरिक अस्पताल का बहुमंजिला भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के बहुमंजिला भवन के लिए अभी एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल का विस्तार कर इसे 200 बेड का करने के लिए यह बहुमंजिला भवन बनाया जा रहा है। इस कार्य को जून 2021 में पूरा होना था, लेकिन अभी सिविल वर्क भी पूरा नहीं हो पाया है। इसके बाद फिनिशिंग होगी। यानी लोक निर्माण विभाग से स्वास्थ्य विभाग को यह नया भवन मिलने में एक साल लग सकता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में विस्तार भवन के लिए करीब 40 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था। वर्ष 2021 के जून तक यह बिल्डिंग पूरी तरह से बनकर तैयार होनी थी। लेकिन तय समयावधि से 7 माह अधिक बीत जाने के बाद भी यह काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हालांकि निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि कभी कोरोना महामारी के दौरान काम प्रभावित रहा तो कभी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर एनजीटी के आदेशों का पालन करने के लिए प्रशासन की ओर से निर्माण कार्यों पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई। अब सिविल वर्क के लिए एक साल की समयावधि बढ़ा दी गई है और यह कार्य मई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि सात मंजिला भवन का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है।
बता दें कि इसके निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग भवन व सड़कें की ओर से लगभग 40 करोड़ रुपये का टेंडर अलॉट किया गया था। इसमें से 24 करोड़ रुपये सिविल वर्क पर खर्च होंगे तो बाकी अन्य संसाधनों पर। अस्पताल परिसर में फिलहाल जहां डाक्टरों के लिए आवास हैं उनके साथ ही नया भवन बन रहा है। नया भवन मिलने और चिकित्सीय संसाधन बढ़ने से यहां इलाज की सेवाएं बढ़ जाएंगी। यह प्रोजेक्ट राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल है। 200 बेड के अस्पताल के बनने के बाद यहां पर एमएस के बजाय पीएमओ को चार्ज दिया गया था।
विज्ञापन

बढे़ंगी सुविधाएं
नई बिल्डिंग लगभग 500 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में बनाई जा रही है। इसमें कैथ लैब, चार नए ऑपरेशन थिएटर के लिए कांप्लेक्स, आईसीयू, प्रशासनिक भवन, बड़ा ओपीडी कैंपस और नई लैब बनेगी। कई जगह लिफ्ट लगाई जाएगी। माना जा रहा है कि यहां चिकित्सा सेवाएं बढ़ने से मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। इलाज यहीं हो जाएगा। इसके अलावा यहां डीएनबी कोर्स (डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड) शुरू होने की भी पूरी उम्मीद है। सीटी स्कैन की व्यवस्था भी मरीजों को मिलने के आसार हैं।
मई 2022 में बनकर होगा तैयार
भवन का सिविल वर्क जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य जून 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन कोविड की रोक और एनजीटी के आदेशों के चलते कुछ दिन कार्य प्रभावित रहा। अब मई 2022 तक यह यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल रोहिल्ला, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें