कार्यक्रम के तहत अब स्कूल स्तर पर क्विज और पहेली बैंक तैयार करेने के लिए स्कूल मुखियाओं की जिम्मेदारी लगाई गई है। स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर आज की पहली लिखी जाएंगी। एससीईआरटी ने इस कार्यक्रम के लिए जिला झज्जर को बतौर पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित किया है।
झज्जर में शुक्रवार को सुबह आठ बजे हर घर, हर गली, बूझो पहेली कार्यक्रम का शुक्रवार को आगाज हो गया है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिलाभर के एक लाख से अधिक छात्र और अध्यापक वर्चुअल रूप से जुड़ें लॉन्चिंग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
डीसी शक्ति सिंह ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम के तहत अब स्कूल स्तर पर क्विज और पहेली बैंक तैयार करेने के लिए स्कूल मुखियाओं की जिम्मेदारी लगाई गई है। स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर आज की पहली लिखी जाएंगी। एससीईआरटी ने इस कार्यक्रम के लिए जिला झज्जर को बतौर पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित किया है। छात्रोंं के बौद्धिक व व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाने के इस अनूठे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। उपायुक्त शक्ति सिंह का कहना है विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को लेकर यह अच्छी पहल है।