फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बाइकों की भिड़ंत में चालक की मौत

Thu, 29 Feb 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जाखोदा बस स्टैंड के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। इस संबंध में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रवीण के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गांव पन्हैरा का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से वह जाखोदा गांव में किराये पर रह रहा था। वीरवार को सुबह वह अपने भाई के साथ जाखोदा स्टैंड पर गया था। भाई को स्टैंड पर उतारने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा तो उसी दौरान पीछे से एक बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही प्रवीण की बाइक अनियंत्रित हुई और नजदीक एक बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में उसे काफी चोट आई। घायल को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बाइक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद वह बाइक लेकर भाग गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, आसौदा पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें