फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों में हो रहा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल व क्लीनिकों में मरीज बुखार, उल्टी, सिर दर्द, चक्कर आना, कमजोरी की शिकायत होना आदि लक्षणों से पीड़ित होकर इलाज के लिए भी पहुंच रहे हैं। रविवार को भी झज्जर जिले में डेंगू के चार नए पॉजिटिव केस मिले हैं और इनमें से अकेले बहादुरगढ़ शहर में दो व झज्जर व खातीवास में एक-एक मरीज मिले हैं। जिले में डेंगू कन्फर्म केसों का आंकड़ा 208 तक पहुंच गया है और उनमें से अकेले 71 केस बहादुरगढ़ व झज्जर शहरी क्षेत्र में ही 63 केस कंफर्म मिल चुके हैं। वहीं मलेरिया के केस भी बढ़ कर छह हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घरों में पानी की टंकियों, गमलों, खाली पड़े प्लॉटों में भरे पानी के बीच भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू लार्वा की जांच करने व उसे नष्ट करने के लिए फील्ड में उतरी हुई भी है। आमजन को भी डेंगू व मलेरिया रोग से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है और विशेष सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा है।
इस समय मौसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। मच्छरों से होने वाली बीमारी से बचाव के लिए पूरी तरह से सवधानी बरतें। प्रभावित इलाकों में फॉगिंग का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सरिता गोरी, उपसिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें