फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बाकरा निवासी एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस की एक टीम ने आरोपी को पति को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी घरेलू विवाद के चलते आरोपियों ने महिला की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बाकरा निवासी विकास उर्फ विक्की ने अपनी पत्नी की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है। उपरोक्त वारदात के संबंध में राकेश निवासी गांव गढ़ी बोहर रोहतक ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी बहन अनीता की शादी अप्रैल 2014 में विकास निवासी गांव बाकरा जिला झज्जर के साथ हुई थी। जिनके तीन बच्चे हैं। आपसी घरेलू विवाद को लेकर उसका पति अक्सर उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार व तंग करता था। 1 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी ने मृतका के पति ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या के पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें