आशा वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव सुदेश ने बताया कि आशा कर्मियों का यह 24 घंटे का पड़ाव है। ऐसे में रात्रि पड़ाव भी होगा। जिसके चलते अधिकतर आशा कर्मी अपना रात्रि में ठहरने का सामान लेकर आई है। वहीं यूनियन की तरफ से रात्रि में ठहरने वाली सभी आशा कर्मियों के लिए खाना, पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि रात्रि पड़ाव में अभी कितनी आशा कर्मी ठहरेंगी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
प्रशासन ने नहीं लगाया कोई भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट
सूत्रों की मानें तो आशा कर्मियों के शांतिपूर्वक चलने वाले इस पड़ाव को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी अधिकारी को अभी तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट का चार्ज नहीं सौंपा है वहीं इसके अलावा जिला पुलिस प्रशासन की ओर से महिला व पुरुष पुलिस बल को तैनात कर दिया है। जो 24 घंटे तक आशा कर्मियों के पड़ाव की निगरानी करेंगा।