फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी आग, पड़ोसियों ने बुझाई

विज्ञापन
आग लगने की जानकारी देती महिला। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
शहर की शिव कॉलोनी के एक मकान में सिलिंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला सरबती ने बुधवार शाम के समय चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे को चलाया तो अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इसके चलते बुजुर्ग महिला ने शोर शुरू कर दिया और आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे बुजुर्ग दंपत्ती बाल-बाल बच गया। वे मकान में अकेले रहते हैं और परिवार के सदस्य गुरुग्राम व फरीदाबाद नौकरी कर रहे हैं। इस दौरान बुजुर्ग महिला आग लगी देखकर अचेत हो गई। जिसे पड़ोसियों ने होश दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें