फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दो वारदात: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को चाकुओं से गोदा और युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका 

Fri, 17 Sep 2021 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 

सार

झज्जर में हत्या के दो मामले सामने आए हैं। एक बुजुर्ग महिला को उसी के घर में रात को चाकुओं से वारकर मार डाला गया वहीं एक युवक की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
झज्जर में महिला की हत्या। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गोरिया गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे उसके घर में ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात कौशल्या पत्नी सिंदर (62) निवासी गोरिया अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उसे चाकू से गोद दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही साल्हावास थाना प्रभारी रामकरण पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन किसी भी व्यक्ति के साथ रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास। 
विज्ञापन


युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
नेशनल हाईवे 71 पर स्थित गुढ़ा गांव के पास एक युवक की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश दुग्गल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण भी मौके पर पहुंचे। 

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के खेतों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

मौका मुआयना करने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें