झज्जर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति गुजरात में प्राइवेट काम करता है। उसके पास बच्चे नही हैं और वह घर पर अकेली रहती है। बुधवार को वह अपने घर को बाहर से ताला लगाकर पड़ोस में रणवीर की लड़की की शादी के संगीत में गई हुई थी।
झज्जर के गांव रेढूवास में एक महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर हाथों से सोने के कड़े निकाल लिए हैं। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार शीला पत्नी मुलचन्द निवासी गांव रेढूवास उम्र करीब 55 साल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति गुजरात में प्राइवेट काम करता है। उसके पास बच्चे नही हैं और वह घर पर अकेली रहती है। बुधवार को वह अपने घर को बाहर से ताला लगाकर पड़ोस में रणवीर की लड़की की शादी के संगीत में गई हुई थी। जब वह रात करीब 11 बजे अपने घर वापस आई और ताला खोल कर घर के अन्दर आई तो पहले से उसके घर के अंदर घुसे हुए व्यक्ति ने उसकी आखों मे लाल मिर्च पाउडर मारा और मेरा दबाकर मुंह उसके हाथों से सोने के कड़े निकाल लिए। घर की सभी लाइटें बंद होने के कारण वह उसे पहचान नहीं पाई।
जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जय भगवान, थाना प्रभारी, साल्हावास।