फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: कार में लिफ्ट देकर युवक से लूटे 15 हजार रुपये, जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद गया था, आरोपियों ने दोबारा पकड़ा  

Tue, 05 Jul 2022 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

हिसार जिले के गांव पुट्ठी का अमीर पुत्र आजाद सिंह दिल्ली के गांव घेवरा की चोर गली में रहता है। वह किसी काम से गांव दुजाना गया था। सोमवार देर रात उसको दुजाना से घेवरा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में सोमवार आधी रात के बाद दो लड़कों ने अपनी कार में लिफ्ट देकर एक राहगीर से 15 हजार रुपये छीन लिए और राहगीर को धमकी देकर फरार हो गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
हिसार जिले के गांव पुट्ठी का अमीर पुत्र आजाद सिंह दिल्ली के गांव घेवरा की चोर गली में रहता है। वह किसी काम से गांव दुजाना गया था। सोमवार देर रात उसको दुजाना से घेवरा जाना था। रात के वक्त बस मिल नहीं सकती थी, इसलिए उसने एक ट्रक से लिफ्ट मांग ली। ट्रक में सवार होकर वह बहादुरगढ़ तक आ गया। अपने रास्ते के हिसाब से ट्रक वालों ने अमीर को झज्जर रोड पर सेक्टर-2 मोड़ के पास उतार दिया। उस समय रात के करीब 2 बजे थे। कुछ ही मिनट बाद एक काले रंग की सैन्ट्रो कार वहां आई, जिसमें दो लड़के बैठे थे। अमीर ने उनसे बहादुरगढ़ बस अड्डा जाने के लिए लिफ्ट मांगी। वह गाड़ी में पीछे बैठ गया।

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दूरी पर चलते ही उन्होंने गाड़ी को बायीं तरफ मोड़ दिया। इस पर उसे शक हुआ और वह चलती गाड़ी से कूद गया। लेकिन युवकों ने गाड़ी वापस मोड़ कर उसके पीछे भगा दी और झज्जर रोड पर उसे पकड़ लिया। कार वाले युवकों ने उससे 15 हजार रुपये छीन लिए और धमकी देकर फरार हो गए। सुबह होने पर अमीर सेक्टर-6 थाना बहादुरगढ़ पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें