पीड़ित का आरोप है कि इस बीच
एक युवक ने मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली और उसे सोशल साइट पर
डाल दिया। किशोर ने बताया कि लेकिन डर के कारण इसके बारे में किसी को बताया नहीं, लेकिन जब वीडियो क्लिप परिजनों के हाथ लगी तो उसके बाद मामला खुला और पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा। पीड़ित किशोर बारहवीं का छात्र है और लाइन पार क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कॉलोनी में ही एक प्रॉपर्टी आफिस में गया था।
उसका आरोप है कि वहां पर दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। उसने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार इन दोनों ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत हरकत करने लगे। जब वह बाहर निकलने लगा तो इसी बीच एक ने आफिस का दरवाजा बंद कर दिया। तीनों ने मिलकर उसे दबोच लिया और उसके बाद उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि एक ने अपने मोबाइल से फिल्म भी बना ली।
इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि घटना का कहीं पर जिक्र किया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने कहा कि धमकी का डर से पीड़ित छात्र ने तो मुंह नही खोला मगर आरोपियों ने इस वीडियो क्लिप को व्हाट्सएप पर डाल दिया। बाद में किसी तरह यह फिल्म पीड़ित छात्र के परिजनों तक जा पहुंची। इसके बाद वे दंग रह गये। पीड़ित ने परिजनों को भी आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाना लाइनपार पहुंचे।
वारदात को लेकर गहन जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस बात की भी पुष्टि हुई है कि आरोपियों ने पीड़ित छात्र की फिल्म भी बनाई हुई है।
बलजीत सिंह, थाना प्रभारी