फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: अमित छिप्पी गैंग के बदमाशों ने जेल में एक कैदी व 2 बंदियों पर किया कातिलाना हमला

Sat, 19 Feb 2022 03:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

घायलों को गंभीर हालत में झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिला कारागार दुलीना में शनिवार सुबह करीब दस बजे जेल में स्थित एसटीडी पर जब हत्या के मामलों में बंद चार बदमाश फोन करने के लिए गए तो उन पर कारोर के अनिल छिप्पी गैंग के बदमाशों ने कातिलाना हमला कर दिया। इससे 2 बंदी व 2 कैदी घायल हो गए। इनको झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न मामला दर्ज कर लिया है।  
         
जानकारी के अनुसार छारा के सरपंच मटरू की हत्या के मामले में जेल में बंद अजय पुत्र कुलदीप निवासी छारा, छारा निवासी हिमांशु, 4 साल पहले मारौत गांव के अमित की हत्या के मामले में बंद विजय पुत्र रामफल निवासी मारौत व हत्या के मामले में सजा काट रहे फरमाना गांव निवासी हंसा उर्फ चंद्र हंस पुत्र इंद्र सिंह शनिवार की सुबह जेल में एसटीडी बूथ पर फोन करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि उसी समय कारोर के अनिल छिप्पी गैंग के करीब 20 बदमाशों ने उन पर चम्मच से बने सूओं, प्लेट व गिलास तोड़ कर बनाए गए हथियारों से हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। इससे जेल में हड़कंप मच गया। उन्होंने बीच-बचाव किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों में किसी ने यह नहीं बताया कि उन पर हमला करने के पीछे क्या कारण रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी सामान्य अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल से विजय, हंसा व अजय को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।

इन पर दर्ज किया गया मामला
बंदी सौरभ उर्फ सांडू निवासी बूरा खेड़ी चरखी दादरी, रोहित उर्फ लांडा निवासी भोड़ा खुर्द गुरुग्राम, कपिल नेहरा निवासी नींदीना रोहतक, अमित उर्फ बुलिया निवासी कड़ोदा, करण सिंह निवासी मांकावास हाल जय हिंद कॉलोनी झज्जर, अरुण उर्फ मंडवा निवासी खिडवाली, विनोद उर्फ मनोज निवासी खुंगाई झज्जर, निशांत उर्फ नीशू निवासी जय हिंद कॉलोनी झज्जर, पंकज निवासी इस्माइलपुर, विकास निवासी गडी खेड़ी रोहतक, रवि कुमार निवासी पूजावा कॉलोनी झज्जर, अंकित निवासी गोपालवास चरखी दादरी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि हमला क्यों किया गया। इसके पीछे क्या कारण हैं। पुलिस ने करीब 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - प्रदीप कुमार, एसएचओ, सदर पुलिस थाना, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें