फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: व्यापारी से 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, एएसआई पर किया हमला

Fri, 25 Mar 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

आरोपी अमित की गिनती अच्छे धावकों में रही है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के लिए रिमांड पर ले रखा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर निवासी एक बैटरी व्यवसायी से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी अमित गुरुवार शाम पुलिस हिरासत से भाग गया। उसने जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम पर भी हमला किया। इसमें एएसआई को मामूली चोट लगी और वर्दी फट गई। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के लिए रिमांड पर ले रखा था। उसके भाग निकलने के बाद पुलिस अमला तलाश में निकला, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


अमित झज्जर रोड स्थित कुबेर इंक्लेव का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया था। जहां से पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया था। बताते हैं कि गुरुवार को पुलिस उसे पूछताछ के लिए शाम को सीआईए-द्वितीय में लेकर गई थी।

एएसआई प्रीतम ने उसे पकड़ रखा था। इसी बीच वह छुड़ाकर भागने लगा। एएसआई ने पकड़ा तो उसने हमला कर दिया। कुछ ही मिनटों में पूरा पुलिस अमला उसकी तलाश में निकला। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई, देर रात तक आरोपी हाथ नहीं आया। बता दें कि बैटरी व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बताया था कि वह झज्जर से गंजा बोल रहा है। पुलिस ने छानबीन की तो व्यवसायी की कालोनी का ही रहने वाला अमित आरोपी निकला। अमित कुछ वर्ष पहले तक बहुत अच्छा धावक रहा है। उसने अपने एक दोस्त से मिलकर यह साजिश रची थी। सेक्टर-6 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें