अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सुर्खपुर रोड बाईपास के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के अनुसार बामड़ौला गांव निवासी दीपक बाइक पर सवार होकर सुर्खपुर रोड बाईपास से झज्जर शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक की जेसीबी के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दीपक ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक दीपक शहर की एक अकेडमी में कोचिंग ले रहा था। जोकि बाइक पर सवार होकर हर रोज झज्जर आता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई तथा घटना को लेकर उसके परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया। वहीं, पुलिस ने परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।