फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवा ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
धान बेचने जा रहे एक किसान की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिजनों के बयान पर हाइवा डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरेश निवासी कोट अपने भतीजों अमरजीत व जसबीर के साथ शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने ट्रैक्टर-ट्राली में धान भरकर नजफगढ़ अनाज मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर को मृतक सुरेश का भतीजा जसबीर चला रहा था और सुरेश ट्रैक्टर की साइड वाली सीट पर बैठा हुआ था व दूसरा भतीजा अमरजीत दूसरी तरफ बैठा हुआ था। जब ट्रैक्टर झज्जर बादली रोड पर गांव बोड़िया के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक हाइवा डंपर ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे सुरेश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे में सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें