फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में दो नामजद तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के आरोप में दो नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद जिस युवक की मौत को पुलिस सड़क हादसा मानकर चल रही थी। इसी केस में अब पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या का अभियोग अंकित किया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को कंट्रोल रूम से बेरी पुलिस को सूचना दी गई थी कि बेरी में जयराम आश्रम से थोड़ी ही दूरी पर एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया था। लेकिन बाद में इसी मामले में मृतक के परिजनों ने बेरी पुलिस चौकी के सामने बीती देर शाम जाम लगा दिया था। इसी के चलते मंगलवार को बेरी थाने में इसी मामले में हत्या का अभियोग अंकित किया गया है। मामले में दो लोगों को नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले मेें आरोप मंगत पुत्र गंगादत्त निवासी बेरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह तीन भाई है जिसमें उसका शिवचरण छोटा भाई था। शिवचरण का बेरी के ही राजेश व धर्मबीर पुत्र साधुराम के साथ पीर बाबा मंदिर के पास झगड़ा हो गया था। उस दौरान आरोपियों ने उसके भाई को देख लेने की धमकी दी थी। बाद में कुछ ही देर बाद उन्हें सूचना मिली कि शिवचरण की लाश खेतों में पड़ी है। मृतक पक्ष की और से आरोप लगाया गया है कि उक्त आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उसके भाई की हत्या की है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें