फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंड ग्रेनेड फटने से खेड़ी जसौर के सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पूर्वोत्तर में तैनात खेड़ी जसौर के सैनिक कमल की बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश में तैनाती स्थल पर हुए हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव में शोक का माहौल है। शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ कमल का दाह संस्कार किया जाएगा।
खेड़ी जसौर निवासी कमल देशवाल ‘राज राइफल-5’ में थे। फिलहाल कमल अरुणाचल प्रदेश में भूटान बॉर्डर के निकट तैनात था। कमल के परिजन सुनील के मुताबिक, बुधवार की सुबह जब कमल अपने दो साथी सैनिकों के साथ कैंप में विश्राम कर रहा था कि उनके टेंट में बिजली की स्पार्किंग हो गई। इससे टेंट में रखे हैंड ग्रेनेड फटने लगे। तीनों सैनिक सो रहे थे और बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में कमल और उसके दो साथी सैनिक गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। वीरवार की रात को कमल का पार्थिव शरीर आर्मी के दिल्ली स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार को शव को गांव खेड़ी जसौर लाया जाएगा और सम्मान के साथ कमल देशवाल का दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुई पिता की मौत
कमल देशवाल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। कमल के बड़े भाई भी सेना में हैं। देश की सेवा करने के लिए अपने भाई के नक्शे कदम पर ढाई वर्ष पहले ही वह सेना में भर्ती हुआ था। अपनी रेजिमेंट की तरफ से वह कबड्डी भी खेलता था। प्यार से लोग उन्हें भोलू बोलते थे। डेढ़ वर्ष पूर्व पिता सतबीर की हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

दु:ख का माहौल
कमल की मौत पर उसके गांव खेड़ी जसौर में शोक का माहौल है। कमल के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए देर रात तक गांव के लोग उनके घर के आसपास थे। हर किसी की आंखें नम थीं। पार्थिव शरीर के सुबह आने की सूचना पर लोग वापस घर आ गए। उधर, कमल की फेसबुक वाल पर भी लोग जय हिंद, भाई अमर रहे के कमेंट्स पोस्ट कर उसे श्रद्धांजलि दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें