फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान सीटीएम को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीएम को दी धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान रविवार रात कुछ कार सवार लोगों ने सीटीएम के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। शहर पुलिस ने सीटीएम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौच करने के आरोप मेें केस दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात चरखी दादरी सीटीएम मनीष फौगाट शहर के दिल्ली बाईपास मोड़ पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने गए थे। इस दौरान समसपुर मार्ग पर उन्होंने एक ओवरलोड ट्रक को रूकवा लिया। ट्रक रुकने पर उसमें सवार चालक व परिचालक अधिकारियों की टीम को देखकर ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद एक आई-20 कार में सवार होकर आए चार लोगों ने सीटीएएम के साथ दुर्व्यवहार किया और ट्रक चेकिंग का परिणाम भुगतने को कहा। इन लोगों ने सीटीएम को जान से मारने की धमकी भी दी। काफी देर तक बहस के बाद में कार सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान रुकवाए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर इंपाउंड कर थाने में पहुंचा दिया। सीटीएम की शिकायत पर एसपी हिमांशु गर्ग ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों की कार पर अंकित नंबरों के आधार पर पहचान कर आरोपी सोमबीर व संदीप निवासी डावला जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

==
वे शहर के समसपुर बाइपास पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कार सवार इन लोगों ने अचानक कार रोकी तथा दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने चेकिंग का परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।
मनीष फौगाट , सीटीएम
वर्सन-
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सुंदर, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें