फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, टांग कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की टांग कट गई। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेज दिया।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार सुबह सात बजे का है। मूल रूप से झांसी के रहने वाला राजकुमार किसी काम के सिलसिले में रेलवे स्टेशन आया था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक कृष्णा कॉलोनी में रहता है और मजदूरी करता है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि पुलिस के पास घायल की सूचना आई थी। रपट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घायल के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें