झज्जर। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुरूप सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण एक नया केस आया है। जिले में अब कुल तीन कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय बचे हैं। इनमें से दो कारोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं और एक कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर वैक्सीनेशन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चलाया गया है, जिससे कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लग रहा है और झज्जर तेजी से कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है। जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.26 प्रतिशत है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि कोरोना रोकथाम में किए गए प्रबंधों के परिणाम स्वरूप जिला कोरोना से निरंतर दूरी बनाने में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 826 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 18 हजार 498 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।