फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में हुए कोरोना संक्रमित, अब किए लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी लोगों की लंबी लाइन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
वैसे तो जिला कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन जिस मरीज को रिकॉर्ड में अस्पताल में भर्ती दिखाया जा रहा है उसकी भी दिल्ली के अस्पताल में मौत हो चुकी है। इसका पूरा रिकॉर्ड विभाग को न मिलने की वजह से इसकी अधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हो पाई है। वहीं जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो लोगों की कोरोना संक्रमित होने की घोषणा की गई। इन लोगों को मंगलवार को ही डिस्चार्ज दिखाया गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह दोनों व्यक्ति मई में कोरोना संक्रमित मिले थे और उनको रोहतक में कोरोना संक्रमित दिखाया गया था। इन दोनों का निवास स्थान झज्जर होने की वजह से उन्हें स्वास्थ्य विभाग की सूची में मंगलवार को शामिल किया गया है और उसी समय डिस्चार्ज दिखाया गया है। वहीं इससे पहले झज्जर में बचे दो संक्रमित मरीजों में से 1 को छुट्टी दे दी गई है जबकि दूसरे मरीज की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो चुकी है। उसकी कागजी प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से उसकी मौत की गणना फिलहाल तक नहीं की गई है। जिले में बुधवार को कोई भी कोरोना का संक्रमित मरीज नहीं बचा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण केंद्रों पर निरंतर भीड़ जुट रही है। बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से कंपनियों में काम करने वाले श्रमिक भी झज्जर के सामान्य अस्पताल में टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं।
यह मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए ठीक हो चुके हैं लेकिन दूसरे जिलों से रिपोर्ट देरी से आने की वजह से इन्हें विभाग की तरफ से मंगलवार को ही सूची में शामिल किया गया है और उसी दिन इनको डिस्चार्ज दिखाया गया है। - डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें