फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस लीगल सैल के चेयरमैन एडवोकेट बिजेंद्र रंगा की अध्यक्षता में कई अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसपी राजेश दुग्गल को शिकयत दी है। उन्होंने कहा है कि अधिवक्ता जिला अदालत झज्जर में काफी वर्षों से वकालत कर रहे हैं व सभी अमन पसंद व्यक्ति हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उन्होंने रविवार की रात को अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाई दिया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री बोल रहे थे कि कुछ नए किसानों के संगठन जो नए उभर रहे हैं, उनको भी प्रोत्साहन देना पड़ेगा, उनको आगे चलाना पड़ेगा और हर जिले में खासकर उत्तर और पश्चिम हरियाणा के दक्षिण हरियाणा में ज्यादा समस्या नहीं है लेकिन उत्तर पश्चिम हरियाणा के हर जिले में 500, 700, 1000 लोग आप लोग अपने खड़े करो और उनको वालंटियर बनाओ। उसके बाद वे भड़काने वाली बातें कह रहे हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि जब मुख्यमंत्री का पद संभाला उस समय उसने संविधान के तहत शपथ लेते हुए कहा था कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा और भारत की प्रभुता और अखंडता को बनाए रखूंगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने संविधान विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया है व एक समुदायों को दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़का कर उकसाया और बहकाया है। मुख्यमंत्री ने ऐसा फरमान जारी करके मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है लेकिन एसपी राजेश दुग्गल ने उन्हें कहा कि यह मामला यहां का न होने के कारण यहां पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। जहां पर बयान दिया है वहीं पर मामला दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ताओं में बिजेंद्र सिंह रंगा अधिवक्ता, चेयरमैन, जिला कांग्रेस कमेटी, लीगल सैल झज्जर, सचिव धीरेंद्र चाहर अधिवक्ता, सह सचिव विक्रांत, उपाध्यक्ष संजय वत्स, एडवोकेट संदीप रोहिल्ला, सुदाम बेरी, जितेंद्र खत्री, सुरेंद्र रंगा, राजेंद्र सोलंकी, संदीप पुनिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें