फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन विभागों में मारे छापे

विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्रवाई करते मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
लघु सचिवालय में बुधवार सुबह विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने कार्यालयों में छापे मारने की कार्रवाई शुरू की। दस्ते ने तीन विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां पर 9 कर्मचारी नदारद पाए गए। सबसे अधिक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में कर्मचारी नदारद पाए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले दस्ता सुबह करीब साढ़े 9 बजे जिला कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचा। यहां पर एक कर्मचारी साढ़े नौ बजे तक नहीं पहुंचा था। उसके बाद दस्ता जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचा। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में दस बजे तक पांच व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तीन कर्मचारी दस बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे।
इस कार्रवाई के चलते सचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कर्मचारियों की ओर से लेटलतीफ साथी कर्मचारियों को जल्द कार्यालय में पहुंचने के लिए फोन करने लगे। उड़न दस्ते ने कार्यालयों में पहुंच कर सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर व रिकॉर्ड की जांच की। कई कर्मचारी तय समय के अनुसार कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा कार्यालय में कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता प्रभारी निरीक्षक जयभगवान अपनी टीम सहित कार्यालयों में पहुंचे।
विज्ञापन

उड़न दस्ते में शामिल अधिकारियों ने बताया कि लघु सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थी कि अधिकारी व कर्मचारी वर्ग मनमर्जी से कार्यालय में आते हैं। जिसके कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कई जिलों में एक साथ यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छापे मारने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान 9 कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं आए थे। जिसकी रिपोर्ट लिखकर मुख्यालय को भेज दी है। - जयभगवान, प्रभारी, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें