फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 पेट्रोल पंपों की जांच में एक पर पाई अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रण विभाग की ओर से पेट्रोल पंप की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग के निरीक्षक जेपी सैनी व निरीक्षक विधिक मापतौल नितिन सूरा की टीम की ओर से जिले में पेट्रोल पंप की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि जिले में जिन पेट्रोल पंप के सैंपल लिए गए उनमें शहीद उमेद सिंह फिलिंग स्टेशन झज्जर, राठी सर्विस स्टेशन सरकुलर रोड झज्जर, एसके पैट्रो सेंटर धौड चौक झज्जर, सूरजभान फिलिंग स्टेशन कोसली रोड झज्जर, शादीराम उदमीराम फिलिंग स्टेशन झज्जर, हनवंत फिलिंग स्टेशन बेरी, श्री सिद्धी विनायक फ्यूल स्टेशन बेरी, कैप्टन जयचंद फिलिंग स्टेशन बेरी, लखपत फिलिंग स्टेशन बेरी व लोटस ट्रेडिंग पैराडाइज बेरी आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त टीम की ओर से सभी 11 पेट्रोल पंप के सैंपल आवश्यक जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान ही कृष्णा पेट्रोलियम कैमलगढ़ के दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर ही संबंधित कंपनी को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अब तक जितने सैंपल लिए गए हैं सभी को लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें