फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात नियमों का उल्लंघन करते 68 वाहनाें के चालान

Sun, 18 Feb 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रोड पर वाहनों की जांच करते हुए यातायात पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को सड़कों पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 68 वाहन चालक पुलिस के हाथ लगे। बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने, ट्रिपल राइडिंग और रॉग साइड वाहन चलाने वाले ज्यादा रहे।
विज्ञापन

रविवार को शहर में कई जगहों पर यातायात पुलिस के अलावा संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस टीमें जांच अभियान में लगी रही। पकौड़ा चौक व रेलवे रोड के मुंहाने पर पुलिस की कई टीमों ने वाहन जांच अभियान चलाया। दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड, वेस्ट जुआं ड्रेन चौक व कई अन्य जगहों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच की और चालान काटे। एसएचओ ट्रैफिक नरेश संधु ने बताया कि यातायात पुलिस व संबंधित थानों की टीमों ने रविवार को बहादुरगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच की। 68 वाहनों के चालान किए गए। ज्यादातर चालान बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने, ट्रिपल राइडिंग, रॉग साइड वाहन ले जाने वालों के किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें