बहू गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी।
झज्जर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहू में छात्राओं द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। ग्यारहवीं की छात्रा स्नेहा एवं प्रियांशी ने मंच संचालन किया। इसके बाद बारहवीं की छात्राओं ने मंच संभाला, जिसमें मुस्कान, शगुन और सलोनी ने भागीदारी निभाई। समारोह के दौरान अध्यापकों की भूमिका भी दिलचस्प रही। रेखा प्रवक्ता, मदनलाल व सुधीर आदि अध्यापकों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भूप सिंह सतपाल सिंह, रिंकी, पूनम, गुलाबो देवी, सुरेंद्र सिंह, बलराज, प्रदीप, विजयपाल मौजूद रहे।