फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खून से लथपथ वृद्ध का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के पुराना कोर्ट कॉमप्लेक्स के सामने खाली पड़ी जमीन पर वृद्ध का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध के सिर और शरीर पर चोट के काफी निशान हैं। जिसे देखकर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी आशंका है कि शव को बाहर से यहां लाकर डाला गया है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पहचान के लिए 72 घंटे इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

रविवार को शव को देखकर को देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते की शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल कर सुराग तलाशने की कोशिश की। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है। शव की हालत और शरीर पर निशान को देखकर हत्या की आशंका हैं बाकी चीजें पोस्टमार्टम में स्पष्ट होंगी। संभावना है कि शव को बाहर से यहां लाकर डाला गया है इसके पीछे क्या वजह है ? किसका हाथ है। शव बाहर से लाकर डाला गया या नहीं। ये सब चीजें जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मार्चरी में रखा गया है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त होने पर काफी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें