फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: आसौदा में लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, पिता-पुत्र गिरफ्तार, जमीन विवाद में झगड़ा

Fri, 22 Mar 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

झगड़े में ईंट पत्थर चल गए और लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास हुआ। इस मामले की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के गांव आसौदा में लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटनाक्रम की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास, एससी एसटी एक्ट आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, आसौदा में अनुसूचित वर्ग के एक परिवार का गांव के ही एक परिवार के साथ प्लाट विवाद चल रहा है। वीरवार को दोनों पक्ष प्लॉट पर पहुंचे तो विवाद गहरा गया।

वीडियो में एक व्यक्ति लोगों पर बार-बार ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करता देखा जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी उस पर ईंटे बरसातें दिखाई दे रहे हैं। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

वीडियो तथा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आसौदा निवासी एक व्यक्ति व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया। आसौदा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि वीरवार को यह घटनाक्रम हुआ था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें