सोमबीर निवासी दुल्हेडा उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर से निकले थे। जब हम रासलवाला से निकलकर नायरा पैट्रोल के सामने पहुंचे, तब एक ट्रैक्टर ट्राली वाला अपने ट्रैक्टर को बड़ी लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसके कारण हादसा हो गया।
झज्जर के नायरा पैट्रोल पंप के पास अचानक एक चालक ने अपनी ट्रेक्टर-ट्रॉली को अचानक मोड़ दिया। जिसके कारण बाइक ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
डाबौदा खुर्द निवासी सुमित पुलिस में शिकायत दी है कि वह पुष्कर हिरो झज्जर में काम करता है। 21 मार्च को वह व उसका साथी सोमबीर निवासी दुल्हेडा उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर से निकले थे। उसका साथी सोमबीर मोटरसाइकिल को चला रहा था। जब हम रासलवाला से निकलकर नायरा पैट्रोल के सामने पहुंचे, तब एक ट्रैक्टर ट्राली वाला अपने ट्रैक्टर को बड़ी लापरवाही से चलाता हुआ आया।
उसने अपने ट्रैक्टर को एकदम गलत साइड में मोड़ दिया। इससे उसने मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के पीछे ट्राली में जा लगा और हम मोटरसाइकिल सहित रोड पर गिर गए। इस कारण हमारे को काफी चोटें आई। दोनों को सिविल हॉस्पिटल झज्जर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसके साथी सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। उसे इलाज के लिए रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।