हरियाणा के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित हरियाणा ट्रेडर्ज वेलफेयर बोर्ड की मदद के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों में व्यापारियों की सलाहकार समितियों का गठन किया है। प्रत्येक कमेटी का एक अध्यक्ष और 11 सदस्य होंगे। झज्जर जिले की कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहादुरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता को सौंपी गई है।
राज्य सरकार के एमएसएमई निदेशालय की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने सभी जिलों की समितियों के गठन की अधिसूचना जारी की है। अंबाला जिला कमेटी के अध्यक्ष सतीश छाबड़ा, भिवानी के रवींद्र बापोड़ा, चरखी दादरी के नवीन मुंजाल, फरीदाबाद के प्रवीन चौधरी, फतेहाबाद के जयवीर खिचाड़, गुरुग्राम के गिरीराज ढींगरा और हिसार जिला की सलाहकार समिति की अध्यक्षता वेद प्रकाश जैन को दी गई है।
झज्जर जिला समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जींद के मनीष गोयल, कैथल के सतपाल चुघ, करनाल के केएल तनेेजा, कुरुक्षेत्र के अशोक बंसल, महेंद्रगढ़ के पवन जैन, मेवात के संजय गर्ग, पलवल के विजय कुमार सिंगला, पंचकूला के बीबी सिंगल, पानीपत के उमादत्त पालीवाल, रेवाड़ी के बसंत लोहिया, रोहतक के राजेश कुमार (टीनू लुंबा), सिरसा के गंगाराम गुप्ता, सोनीपत के जयराम शर्मा और यमुनानगर कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता बनाए गए हैं।