फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: ट्रेडर्ज वेलफेयर बोर्ड की जिला सलाहकार समितियां गठित, व्यापारियों और सरकार के बीच करेंगी समन्वय का काम

Fri, 01 Apr 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

प्रत्येक जिला समिति में ग्यारह सदस्य होंगे। अल-अलग जिलों में सलाहकार समिति की अध्यक्षता की कमान सौंप दी गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित हरियाणा ट्रेडर्ज वेलफेयर बोर्ड की मदद के लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों में व्यापारियों की सलाहकार समितियों का गठन किया है। प्रत्येक कमेटी का एक अध्यक्ष और 11 सदस्य होंगे। झज्जर जिले की कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहादुरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता को सौंपी गई है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के एमएसएमई निदेशालय की ओर से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने सभी जिलों की समितियों के गठन की अधिसूचना जारी की है। अंबाला जिला कमेटी के अध्यक्ष सतीश छाबड़ा, भिवानी के रवींद्र बापोड़ा, चरखी दादरी के नवीन मुंजाल, फरीदाबाद के प्रवीन चौधरी, फतेहाबाद के जयवीर खिचाड़, गुरुग्राम के गिरीराज ढींगरा और हिसार जिला की सलाहकार समिति की अध्यक्षता वेद प्रकाश जैन को दी गई है।

झज्जर जिला समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जींद के मनीष गोयल, कैथल के सतपाल चुघ, करनाल के केएल तनेेजा, कुरुक्षेत्र के अशोक बंसल, महेंद्रगढ़ के पवन जैन, मेवात के संजय गर्ग, पलवल के विजय कुमार सिंगला, पंचकूला के बीबी सिंगल, पानीपत के उमादत्त पालीवाल, रेवाड़ी के बसंत लोहिया, रोहतक के राजेश कुमार (टीनू लुंबा), सिरसा के गंगाराम गुप्ता, सोनीपत के जयराम शर्मा और यमुनानगर कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें