फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24993 लोगों को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना से बचाव के लिए जिले में शुरू किए गए तीन दिवसीय अभियान के दूसरे दिन 150 स्थानों पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया। विभाग की तरफ से इस अभियान के तहत करीब 60 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। अभियान के पहले दिन करीब 23 हजार लोगों व बुधवार को 24993 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक का कहना है कि हर व्यक्ति इस महामारी को खत्म करने में अपना पूर्ण सहयोग दें। जिलावासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें व 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जिले में एक सक्रिय मरीज बचा हुए है। उसको होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिसे विभाग की टीमों की तरफ से इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
लोगों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तेजी से टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें