फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर 45 हजार रुपये व मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव छुछकवास के पास बाइक सवार दो युवकों के साथ 15 से ज्यादा युवकों ने मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीन लिए हैं। युवकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खापड़वास निवासी सुमित ने बताया कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत है। सोमवार को अपने दोस्त विक्रम के साथ किसी काम से बाइक पर छुछकवास आया हुआ था। शाम करीब 7 बजे गांव लौट रहा था तो आजाद नगर गांव में बाग के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया और कहने लगे की बाइक ध्यान से नहीं चला सकते। उन्हें पानी की छीटें लगें हैं। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद उन युवकों ने अपने 15-20 साथियों को मौके पर बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने मेरा मोबाइल व 26 हजार नकद और विक्रम से 19 हजार नकद छीनकर मौके से फरार हो गए।
वर्जन
छुछकवास-आजाद नगर मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट, 45 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीनने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें