फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें रुकवाने के लिए छात्रों ने लगाया जाम

Thu, 12 Sep 2013 11:08 PM IST
बवानी खेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कस्बे की सुंदर नहर पर बसें रुकवाने के लिए विद्यार्थियों और आसपास के गांवों के लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुबह-सुबह बस न मिलने से विद्यार्थियों को हांसी-भिवानी कॉलेज और आईटीआई जाने में परेशानी होती है। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

अलखपुरा, सिवाना, खेडी दौलतपुर के ग्रामीणों के जाम लगाने की सूचना पाकर हरियाणा रोडवेज बवानी खेड़ा के निरीक्षक उमेदसिंह के छुट्टी पर होने के कारण मंजीतसिंह परिचालक एवं पुलिस विभाग की टीम सहित मौके पर पहुंचीं। जमा भीड़ को जीएम से बसों के रुकवाने के आश्वासन जाम खोला गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ वैश्य कॉलेज में सीटें बढ़ाने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने के लिए छात्रों ने वीरवार को नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि छात्रों की समस्याओं को लेकर न तो कॉलेज प्रशासन और न ही सरकार गंभीर है।

छात्र नेता जितेंद्र फौजी और सूर्यप्रताप ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के लिए वे आंदोलन चला रहे हैं जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कालेजों में सीटें बढ़ाने व छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की मांग सरकार से की। इस मौके पर पर अमित, महेंद्र, प्रवीन, नवीन, बिल्ला कालुवास, नवीन जांगड़ा, टिन्नू खन्ना, प्रवीन, अर्जुन तिगड़ाना मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें