फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से युवक की मौत पर जाम

Thu, 12 Sep 2013 11:03 PM IST
बहल (भिवानी)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गोकलपुरा गांव में बिजली का जंपर बदलने के लिए लाइन पर चढ़े युवक दिलीप (27) की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली ठेकेदार के मुंशी को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए  वीरवार शाम मृतक का शव बहल-तोशाम सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज हो।

जानकारी के अनुसार, गोकलपुरा गांव में बिजली के मीटरों को पिल्लर बॉक्स में लगाने का काम चल रहा है। वीरवार को ठेकेदार के मुंशी ने कथित रूप से गोकलपुरा गांव के दलीप को बिजली की लाइन पर चढ़कर जंपर बदलने को कहा। मुंशी ने कहा कि लाइन बंद है। काम पूरा होने के बाद ही उसे खोला जाएगा।
विज्ञापन


इस बात पर दलीप ने लाइन पर काम करना शुरू कर दिया। इसी बीच बिजली आ गई जिससे युवक करेंट से बुरी तरह झुलस गया। युवक को लाइन पर चढ़ाने वाला मुंशी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने युवक को लाइन से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की और शव को बहल-तोशाम मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने मुंशी की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


बाद में बिजली निगम के एसडीओ अतुल रंगा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में डीएसपी लोहारू रमेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मांग करने पर अड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें