फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में सहायक के पद पर कार्यरत युवक की नशे टीका लगाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में कार्यरत सहायक की नशीला टीका लगाने से मौत
विज्ञापन

25 मार्च को घर से लड़ाई झगड़ा कर निकला था
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल में सहायक पद पर कार्यरत 35 वर्षीय राममेहर का शव तोशाम मार्ग पर सड़क किनारे मिला। राममेहर की मौत नशीला टीका लगाने से हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक के भाई जयभगवान की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से पाबड़ा गांव निवासी जयभगवान ने बताया कि वह मिलगेट एरिया में रहता है। छोटा भाई राममेहर शहर के एक निजी अस्पताल में सहायत के पद पर काम करता था। 25 मार्च को भाई घर पर लड़ाई झगड़ा करने के बाद घर से निकला था। जाने से पहले उसने कहा था कि वह दोबारा नहीं आएगा। दोपहर के बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया था। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इस संबंध में एचटीएम थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोमवार को राममेहर का शव तोशाम मार्ग पर मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि राममेहर की मौत नशीला टीका लगाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें