फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा चौक के पास 30 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सड़क हादसे में घायल शिव कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अरुण शर्मा की शनिवार रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 30 अक्तूबर की शाम नशे में धुत्त एक स्कॉर्पियों चालक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने हादसे में घायल शिव कॉलोनी निवासी हिमानी शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायत में उसने बताया था कि वह अपने पति अरुण शर्मा के साथ 30 अक्टूबर की शाम बजे नागरिक अस्पताल से वापस अपने घर स्कूटी पर सवार होकर आ रही थी। जैसे ही वह डाबड़ा चौक के पास पहुंचे तो उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। उल्लेखनीय है कि उस दौरान स्कॉर्पियो चालक ने कैंप चौक से डाबड़ा चौक के बीच कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें