फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, अस्पताल के शौचालय में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऋषिनगर के एक अस्पताल के शौचालय में शनिवार को हेरोइन के नशे की ओवरडोज से कोहली गांव के 30 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोहली गांव निवासी सचिन की गर्भवती पत्नी ऋषिनगर में एक निजी अस्पताल में दाखिल है। महिला चिकित्सक ने शुक्रवार रात को उसकी डिलीवरी कराई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि सचिन करीब पांच साल से हेरोइन का नशा कर रहा था। वह शनिवार को सुबह 9.30 बजे पास के दूसरे अस्पताल के शौचालय में गया और वहां पर नशा कर लिया। अस्पताल के स्टाफ को शौचालय की चिटकनी अंदर से बंद होने का पता चला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी। बस स्टैंड पुलिस चौकी के एएसआई रवि कुमार टीम समेत अस्पताल में पहुंचे और किसी तरह शौचालय में प्रवेश किया। पुलिसकर्मियों ने देखा कि युवक मृत पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई रवि कुमार ने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण सचिन की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें