फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, पत्नी सहित तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगा दी जान, पत्नी समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

अग्रोहा। फतेहाबाद के बड़ोपल निवासी 35 वर्षीय युवक ने शनिवार रात घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृतक की पत्नी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बड़ोपल निवासी अमरनाथ ने बताया कि उसका बेटा ईश्वर सिंह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब 9:30 बजे सुसाइड करने से पहले ईश्वर ने वीडियो बनाकर अपने छोटे भाई विजय सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा। वीडियो में ईश्वर ने अपनी मौत का कारण पत्नी मधु, ससुर सत्यवान व साला कमल को बताया। इसके बाद जब वह अपने भाई के कमरे में गया तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें