फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरीवाला (सिरसा)। डबवाली के वार्ड नंबर एक में किराये के मकान पर रह रही महिला शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। महिला सहमति संबंध में रहती थी। मौत के बाद उसका दोस्त फरार चल रहा है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वार्ड एक में पंजाब की मैहनाखेड़ा के जॉनी का मकान है। उसने कुछ समय पहले ओडिशा निवासी 35 वर्षीय आशा को मकान किराये पर दे रखा था। किराये पर रहने वाली महिला आशा राजस्थान के विजयनगर निवासी सोनू नामक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। एक अन्य परिवार उसके मकान के नीचे वाले पोर्शन में रहता है। मकान निवासी परिवार की महिला ने बताया कि सुबह जैसे ही सोनू दूध लेने के लिए नीचे आया उसके बाद में वह नहीं लौटा। आशंका को लेकर वह जब चौबारे पर गई तो आशा बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इसकी सूचना किरायेदार महिला ने 112 नंबर पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आकर महिला को देखा तो वह बेड पर मृत मिली। लोगों ने मकान मालिक को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया। पुलिस द्वारा मकान मालिक जॉनी पुत्र मोहन सिंह के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
महिला की मौत होने के मामले में मकान मालिक के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा शव सौंप दिया गया है। महिला की मौत के कारणों का अभी कोई भी पता नहीं लग पाया गया है। उसके साथ रहने वाला युवक फरार है। - सत्यवान शर्मा, शहर थाना प्रभारी, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें