फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर वसूले लिए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव हैबतपुर के एक शिक्षक से उसकी महिला मित्र ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूल लिए। कुछ दिन बाद आरोपी महिला 18 लाख रुपये मांगने लगी। परेशान अध्यापक ने महिला के खिलाफ जबरन वसूली का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हैबतपुर निवासी अनिल कुमार ने पढ़ाई के बाद ऋषिकेश में योगा सेंटर खोला था। वहां एक युवती से मुलाकात हुई। दो साल पहले युवती की शादी हो गई। अनिल का कहना है कि शादी के बाद महिला मित्र उसे रुपयों के लिए परेशान करने लगी। आरोप है कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। 11 अप्रैल को उसने दोस्तों से उधार लेकर पांच लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। अब फ्लैट खरीदने के लिए 18 लाख रुपये की डिमांड कर रही है। पुलिस ने अनिल के बयान पर आरोपी महिला के खिलाफ जबरन वसूली व धमकी से संबंधित धारा में केस दर्ज किया है।
नारनौंद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक के बयान पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें