फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से कुकर्म कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में किशोर का अपहरण करके उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। कुकर्म का आरोप हिसार के एक गांव निवासी प्रदीप व ईश्वर पर लगा है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। घटना दो महीने पहले की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोर के पिता का कहना है कि उसके फोन पर एक वीडियो आया था। वीडियो में ईश्वर व प्रदीप उसके 14 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म कर रहे हैं। इस बारे में जब उसने अपने बेटा से पूछा तो वह रोने लगा। किशोर ने बताया कि करीबन दो महीने पहले वह खेलने के लिए जा रहा था, तभी ईश्वर व प्रदीप आए और उसे गाड़ी में खींच ले गए। इसके बाद दोनों ने खेतों में गलत काम किया और वीडियो बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें