फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

199 किलो चूरापोस्त और 75 किलो डोडापोस्त सहित ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला पुलिस की नशा निरोधक टीम ने सिरसा-राजगढ़ रोड पर आर्य नगर से एक ट्रक चालक को 199.615 किलो चूरापोस्त और 75.885 किलो डोडापोस्त सहित काबू किया है। उपनिरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि जयपुर के कचनारिया निवासी सुंदर सिंह नशे का पदार्थ बेचने का काम करता है। वह अपने ट्रक में भारी मात्रा में डोडापोस्त भरकर आजाद नगर हिसार की तरफ से बरवाला की तरफ जाएगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टीम ने सिरसा-राजगढ़ रोड पुल के पास सर्विस रोड पर नाकाबंदी की। उस दौरान आजाद नगर की तरफ से आते एक ट्रक को देख चालक को ट्रक साइड में रोकने का इशारा किया। आरोपी ट्रक चालक ने ट्रक सहित वहां से भागने का प्रयास किया। इस बीच ट्रक अचानक बंद हो गया और टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने अपना नाम कचनारिया निवासी सुंदर सिंह बताया। डीएसपी अभिमन्यु लौहान की मौजूदगी में ट्रक की बॉडी पर बंधे काले रंग के तिरपाल को हटाकर देखा तो ट्रक में कोलगेट पाउडर सफेद रंग के प्लास्टिक बैगों में भरा हुआ था। उन सफेद प्लास्टिक बैग पर 11 प्लास्टिक के बैग को खोलकर चेक किया तो उनमें 8 प्लास्टिक के बैग में चूरापोस्त व तीन प्लास्टिक के बैग में डोडापोस्त था। चेक किया तो 199.615 किलो चूरापोस्त और 75.885 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। बरामद चूरापोस्त व डोडापोस्त और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर सुंदर सिंह के खिलाफ आजाद नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ में सुंदर सिंह ने बताया कि यह नशे का पदार्थ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भरकर लाया था और पंजाब के गोबिंदगढ़ ले जा रहा था। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें