विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के हिसार जिले के सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को राज्य स्तरीय रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में हिसार, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, करनाल, भिवानी, फतेहाबाद, जींद सहित अन्य जिलों से पहुंचे महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में करवाई गई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में संजीव गंगवा, स्कूल के डायरेक्टर अनिल मान ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता के फाइनल में लड़कों के सीनियर वर्ग में सोनीपत की टीम विजेता बनी तो हिसार उपविजेता रहा। इसी प्रकार भिवानी तीसरे और जींद चौथे स्थान पर रहा। वहीं प्रिंस खत्री, अजय देशवाल, नीरज खत्री और मोहित खत्री को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
इसी प्रकार लड़कियों के सीनियर वर्ग में रोहतक ने बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर फतेहाबाद और तृतीय स्थान पर सोनीपत रहा। अंडर-18 के जूनियर वर्ग में लड़कियों में हिसार प्रथम, रोहतक द्वितीय और फरीदाबाद तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान हासिल करने वालों में सभी लड़कियां ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल खासा महाजन की छात्रा हैं। अंडर-18 के जूनियर वर्ग में लड़कों में जींद चैंपियन बना। करनाल दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।
यह भी पढ़ें ः उपलब्धि: कृषि विश्वविद्यालयों में एनडीआरआई को पांचवीं बार मिली देश में पहली रैंक, आईसीएआर की ओर से रैंकिंग जारी
इस अवसर पर एमेच्योर कबड्डी फाउंडेशन के सेक्रेटरी कुलदीप दलाल, आंबेडकर फाउंडेशन से रणबीर, सरविंद्र डबास, संजय, एचएस भादू, कृष्ण गोदारा, नरेश मान, मनीष खत्री, भीम सैन, दीपक कुमार सिंह, पहलवान राजेश कुमार, सुरेश फगड़िया, सुरेश कुमार, सुरेंद्र मलिक, संजय आदि मौजूद रहे।