फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हाईवे पर शनिवार शाम करीब छह बजे गणपति विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत गंभीर बनी है। घायलों में अधिकतर नाबालिग शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल श्रद्धालु चेता मोहल्ला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को सभी श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा विसर्जन के लिए हिसार की नहर पर जा रहे थे। ज्ञानानंद मिशन के पास एक वाहन के ओवरटेक करने से ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में नवदीप, नीरज, चिराग, शुभम, लखन, सोनू व शिवा घायल हो गए। गंभीर हालत के कारण सोनू, शुभम व चिराग को हिसार रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें