फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर चोरों ने चुराई नकदी व गहने

विज्ञापन
घर में बिखरा हुआ सामान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी व आसपास के गांवों में चोरी के चार मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईंट बेचकर आए तो 36 हजार रुपये उसने अपनी पैंट की जेब में रख लिए थे। रात को पैंट कमरे में टांग दी और सुबह घूमने चला गया। जब वह घूम कर वापिस आकर देखा तो उसकी पैंट की जेब से रुपये गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। वहीं एक ओर चोरी की घटना साईं कालोनी में हुई। आवास मालिक माधव ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह ओर उसकी पत्नी सुबह काम पर चले गए थे। जैसे ही दोपहर को उनका लड़का अमित स्कूल से वापस घर आया तो उसने देखा कि कमरे का ताला व बक्से का कुंडा टूटा हुआ है। माधव ने बताया कि उनके संदूक में रखी 250 ग्राम चांदी की कमर पेठी, दो जोड़ी चांदी कि पायल, पांव की 10 चांदी की अंगूठी, एक कान व एक नाक की सोने की तीली व 65 हजार रुपये नकद गायब मिले। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर से ताला तोड़कर सामान चोरी
गांव से सिसाय काली रावण के एक घर से चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। गांव निवासी कली राम ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में था और जब वह वापिस आया तो उसके आवास का ताला टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर से एक बैटरी, इनवर्टर, 25 लीटर डीजल व चेन पुली, ट्यूबवेल पर लगने वाला वाल बैंड, टूल से भरा हुआ बैग, बैटरी से चलने वाली स्प्रे टंकी चोरी हो गए। वहीं एक अन्य घटना की जानकारी देते हुए कुशल ने बताया कि उसके खेत में एक कमरा बना हुआ है, जिसमें वह खेती से संबंधित सामान रखता है। उसमें रखे 10 कट्टे डीएपी व 10 कट्टे यूरिया के चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें