फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के आगे से बाइक हटाने की बात को लेकर विवाद में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डीसी मार्केट में महिला मित्र के साथ खरीदारी करने के आए एक युवक से कार के आगे से बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद में दो युवकों ने मारपीट की। बीच बचाव करने आई युवती के साथ गाली-गलौज की। हमलावरों ने कहा कि अगर पुलिस में शिकायत दी तो जान से मार देंगे। हमलावरों के जाने के बाद युवती घायल को नागरिक अस्पताल लेकर गई। अर्बन एस्टेट पुलिस थाना ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में अग्रसेन कॉलोनी निवासी अजय गोयल ने बताया कि वह 21 मार्च को अपनी दोस्त के साथ डीसी कॉलोनी की मार्केट में खरीदारी करने के लिए आए थे। जब मुख्य मार्ग से डीसी कॉलोनी की तरफ मुड़ने लगे तो आगे एक बस खड़ी थी। जिस कारण बाइक रोक दी। पीछे एक सफेद रंग की कार खड़ी थी जिसका चालक बार-बार तेज हॉर्न बजा रहा था, उसे कहा कि आगे बस खड़ी है इसके जाने के बाद बाइक हटा लूंगा। बस के जाने के बाद बाइक हटा ली और एक दुकान के सामने जाकर खड़ी कर दी। कार चालक ने मेरी बाइक के पीछे अपनी कार खड़ी कर दी। एक युवक कार से उतर कर मेरे पास आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर कार सवार दोनों युवकों ने मारपीट की और उसकी दोस्त को गाली दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें