फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हाइटेंशन तारों और पेड़ों से बचाते हुए हेलिकॉप्टर को खेतों में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी। जींद के गांव जाजनवाला में रविवार सुबह सेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने से आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर ने बठिंडा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें पायलट समेत सेना के चार जवान मौजूद रहे। इसके बाद पायलट ने तुरंत टेक्निकल यूनिट से संपर्क किया। सूचना पाकर सेना की टेक्निकल यूनिट मौके पर पहुंची और खामी को दूर किया। आखिर में शाम करीब 5 बजे हेलिकॉप्टर ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि दोपहर 12 बजे सेना का एक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई। इस दौरान पहले हाईटेंशन बिजली के तारों और फिर पेड़ों से बचते हुए पायलट ने खेत में आपातकालीन लैंडिंग करवाई। गेहूं के खेत में हेलिकॉप्टर के उतरने की सूचना पर मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए। युवाओं में हेलिकॉप्टर के साथ जमकर सेल्फी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार हेलिकॉप्टर को इतनी नजदीक से देखा है। ग्रामीण हेलिकॉप्टर के चारों तरफ घेरा बनाए खड़े रहे। हालांकि लोगों को पुलिस ने ज्यादा नजदीक तक नहीं जाने दिया। सूचना के बाद दोपहर करीब 2:40 बजे दूसरा हेलिकॉप्टर टेक्निकल यूनिट के साथ लैंड हुआ। यूनिट के जवानों ने तुरंत हेलिकॉप्टर की रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया। टेक्निकल यूनिट के हेलिकॉप्टर ने लगभग 3 बजे और इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले हेलिकॉप्टर ने शाम 5 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें