फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन की गाड़ी के किसानों ने तोड़े शीशे

विज्ञापन
गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
उकलाना (हिसार)। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन शाम 5:30 बजे गीता भवन पहुंचे। किसानों ने उन्हें गीता भवन के बाहर ही घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने उनका बीचबचाव करके उनको सुरक्षित वहां से बाहर भेजा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए व नारेबाजी भी की। अग्रसेन जयंती का न्योता देने के लिए सोमवार को सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन गीता भवन पहुंचे थे। किसानों को इस बात की सूचना मिल गई। उनकी गाड़ी पर किसानों ने मुक्के व डंडे मारे, जिससे कि गाड़ी के शीशे टूट गए। राजीव जैन ने बताया कि समाज को एकत्रित करने और अग्रसेन जयंती को लेकर उकलाना आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजीव जैन के जाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य श्रीनिवास गोयल ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। राजीव जैन अग्रवाल वैश्य समाज को एक करने और महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने को लेकर कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए पहुंचे थे। किसानों का नाम लेकर कुछ लोगों ने नारेबाजी की है। गाड़ी के शीशे तोड़े हैं। स्थानीय लोगों ने उनका बचाव किया। इस विषय पर थाना प्रभारी मोहर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे कोई कार्यक्रम की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें