फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा के युवक का पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव माजरा के तीन दोस्त 6 सितंबर को किसी काम से जींद गए थे। रास्ते में बीड़ के पास नहर पर नहाते समय एक युवक डूब गया था। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। बुधवार को माजरा के दीपक का शव पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

माजरा निवासी कपिश ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई 23 वर्षीय दीपक अपने दोस्त रामकेश व सतबीर के साथ 6 सितंबर को बाइक पर जींद गया था। शाम को करीब 5 बजे घर आते समय तीनों दोस्त नहर में नहाने लग गए। इस दौरान उसका भाई नहर में डूब गया। इसके बाद उसके दोस्त अपने घर चले गए। मंगलवार दोपहर तक भी दीपक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उन दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नहर में डूब गया है। उसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश ली। बुधवार दोपहर को उसका शव पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला।
कपीश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों सौंप दिया है। मामला जींद से जुड़ा होने के कारण आगामी कार्रवाइ जींद पुलिस करेगी। - उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें